DNN सोलन
13 सितंबर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33/11 के.वी. उप केन्द्र मंझोली के रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल नालागढ़ नम्बर-1 के सहायक अभियंता रंजीत ठाकुर ने दी।
रंजीत ठाकुर ने कहा कि 15 सितम्बर, 2022 को प्रातः 09.00 बजे से दोहपर 02.00 बजे तक सैनी माजरा बस स्टैंड, मगनपुरा, जगातखाना, नार सिंह, मंडियारपुर, बीर प्लास्सी, ढेरोवाल, तेलीवाल, घेहर, नथू, प्लास्सी, बहरामपुर आदि एवं औद्योगिक इकाइयां ओनिक्स लिमिटेड, थीयोन फार्मा, हिमाचल शोट्स, खुराना ओलियो, हिम ओवरसीज, एस.के पैकेजिंग, एस.जे. मिनरल, यूनिवर्सल कार्टून, यामदा, ऑटोमेशन, विजय इंडस्ट्रीज, नेशनल प्लास्टिक, सुपर फ्रीज़, आर.एस. ग्रीन, अनुतम वैलनेस, एल्फिन ड्रग्स, एल.एस. इंडस्ट्री आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि 15 सितम्बर, 2022 को दोपहर 02.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक 11 के.वी. ढेरोवाल नम्बर 1, 11 के.वी. मंझोली व 11 के.वी. अराधना फीडरों से संचालित सैनी माज़रा, बीर प्लास्सी, चांदपुर, मंझोली, मेस्सा टिब्बा, झिरा, लखनपुर, गरजेवाल, तोरानवेल, राजपुरा, जगातखाना, बैल्ली मंदिर, घसोट, ढाग एवं औद्योगिक इकाइयां बायोडील फार्मा, सम्राट प्लाई वुड, मास्टर बिल्डर, न्यू टेक फिटर, सिनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, लियो डिजाईन, शिवा इंटरनेशनल, सिनर्जी टेली कम्युनिकेशन, वारपार, लोगस फार्मा, इन्द्रासन, सी.बी. हेल्थ केयर, मैगबरो, ए.वी.ऑटो, पीड़ीलाइट, जी. एनडी, कारा होटल, महिंद्रा फर्स्ट चॉइस, कोर्रूफैब, एच एग्रो जिमिदारा, एग्रो, चीमा बायलर आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।















