सुरेश कश्यप बने BJP प्रदेश अध्यक्ष

Politics Shimla

DNN शिमला
शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उनकी नियुक्ति की है।
आपको बता दें कि प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद लंबे समय से खाली पड़ा था। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा इस्तीफा देने के बाद से ये पद खाली पड़ा था। इस पद के लिए भाजपा में जोड़-तोड़ की राजनीति चली हुई थी। इसी बीच बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिमला सांसद क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप को बतौर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है। सुरेश कश्यप सिरमौर जिला के रहने वाले हैं।

News Archives

Latest News