सिरमौर के अंबोन गांव का जायजा लेने पहुंची GSI की टीम

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

16 सितंबर। सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र के अंबोन गांव में अक्सर भूस्खलन के कारणों का जायजा लेने के लिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण चंडीगढ़ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने यहां मौके पर वास्तुस्थिति का जायजा लिया। जीएसआई की टीम भूस्खलन के कारणों को लेकर अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौपेंगी।
जानकारी के अनुसार उपमंडल पांवटा साहिब के तहत चांदनी पंचायत के अंबोन व जांदनियां गांव में 1978 से के लेकर पहाड़ से लगातार भारी मात्रा में भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में संबंधित गांव में कई लोग बेघर भी हो चुके है। यहीं नहीं काफी मात्रा में उपजाऊ भूमि भी तहस नहस हो चुकी है। इसी तहत जिला प्रशासन के आग्रह पर वरिष्ठ भूवैज्ञानिक अधिकारी मुकेश वर्मा और उनकी टीम ने मौके का जायजा लिया। साथ ही यहां की मिट्टी से संबंधित सैंपल भी जुटाए है। टीम समाधान निकालने के लिए मौके की रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपेंगी।
उधर पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि भूस्खलन होने से लोगों को बहुत नुकसान हो रहा है। इसके साथ साथ बाग आबड़ा गांव भी पूरी तरह भूस्खलन की चपेट में आ रहा है। इसलिए सरकार व प्रशासन ने जल्दी ही इसका समाधान के लिए टीम भेजी है। अंबोन गांव का जायजा लेने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण चंडीगढ़ की टीम मौके पर पहुंची और रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपेंगी।

Latest News