सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वालों पर बद्दी पुलिस की सख्ती, चार आरोपी गिरफ्तार

Baddi + Doon Crime Others

Dnewsnetwork

बद्दी। सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ बद्दी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के विरुद्ध दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस थाना बद्दी की टीम ने पहली कार्रवाई चक्का रोड क्षेत्र में की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर कासिम पुत्र साबिर निवासी चक्का रोड और अरविंद निवासी चक्का रोड को जुआ खेलते हुए काबू किया। पुलिस ने मौके से 5,100 रुपये की नकदी बरामद की। इस संबंध में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने ट्रक यूनियन के समीप सार्वजनिक स्थान पर लोगों को लालच देकर जुआ खिलाने वाले प्रशांत निवासी उत्तर प्रदेश और संजू कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी इटावा, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 600 रुपये की नकदी और जुए में प्रयुक्त सामग्री बरामद की। दोनों मामलों में पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News