DNN सोलन
सोलन जिला में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके तहत विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो सोलन द्वारा 28 अक्टूबर व 6 नवंबर को शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में कोई भी व्यक्ति करप्शन से संबंधित शिकायत दर्ज करवा सकता है। विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो सोलन की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्वेता ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस शिविर का लोग लाभ उठा सकते हैं और इसके अलावा इस दौरान लोगों को भ्रष्टाचार को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।















