संजय अवस्थी 16 तथा 18 अप्रैल को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

15 अप्रैल। मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी 16 अप्रैल तथा 18 अप्रैल, 2023 को सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।
संजय अवस्थी 16 अप्रैल, 2023 को दोपहर बाद 02.30 बजे अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मलौण में राज्य स्तरीय बैसाखी उत्सव के समापन समारोह में मुख्यातिथि होंगे।
मुख्य संसदीय सचिव 18 अप्रैल, 2023 को प्रातः 11.00 बजे दाड़लाघाट स्थित अंबुजा सिमेंट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्यातिथि होंगे।
संजय अवस्थी इसके उपरांत दिन में 01.00 बजे से 02.00 बजे तक लोक निर्माण विभाग के दाड़लाघाट स्थित विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनेंगी।

Latest News