DNN सोलन 31 दिसम्बर
शूलिनी विश्वविद्यालय की साहित्यिक संस्था बेलेट्रिस्टिक ने वर्ष 2022 के लिए एक अनूठा डेस्कटॉपकैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर का प्रकाशन शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पीके खोसला और कुलपतिप्रोफेसर अतुल खोसला की उपस्थिति में किया गया। इस वर्ष कैलेंडर में दुनिया भर की प्रसिद्ध साहित्यिक हस्तियों की कही गयीं बातें उनकी तस्वीरों केसाथ शामिल हैं। चांसलर ने फैकल्टी ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड एन्सिएंट इंडियन विजडम की डीनप्रोफेसर मंजू जैदका के नेतृत्व में टीम द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्य के लिए स्कूल ऑफ लिबरलआर्ट्स को बधाई दी। कुलपति, प्रो अतुल खोसला ने कैलेंडर के बनावट की प्रशंसा की और लिबरलआर्ट्स के संकाय सदस्यों को अच्छा काम करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। विमोचन के दौरान प्रोजेएम जुल्का, डॉ पूर्णिमा बाली और नीरज पिजार भी मौजूद थे।
कैलेंडर का उद्देश्य लोगों में साहित्य के प्रति प्रेम का प्रसार करना है। प्रो मंजू जैदका ने साझा कियाकि बेलेट्रिस्टिक सोसायटी न केवल वेबिनार का आयोजन कर रही है, जिसमें प्रसिद्ध शिक्षाविद विश्वसाहित्य से संबंधित अपनी अंतर्दृष्टि साझा करते हैं, बल्कि साहित्य के माध्यम से पाठकों को सपनेऔर वास्तविकता के बीच के संबंध के बारे में जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास भी किया जारहा है।