DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
05 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने के कारण हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम सोलन डिपो के शुक्रवार को भी 06 रुट प्रभावित रहे। हालांकि, इनमे से 03 रूट आधे रास्ते तक भेजे गए है। बता दें कि गुरुवार को लगभग 03 बजे से 05 बजे तक सोलन में भी अधिक बर्फबारी के चलते परेशानियां लोगों को झेलनी पड़ी है। इसी के साथ ऊपरी क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी होने के चलते हिमाचल पथ परिवहन सोलन डिपो के लगभग 25 से अधिक रुट प्रभावित हुए थे। इनमे कुछेक लोकल रुट भी थे, जोकि बर्फबारी के कारण बन्द हुए थे। शुक्रवार को सड़कों से बर्फ हटाने के बाद निगम द्वारा अधिकतर रूटों पर बसें दौड़ाई है।
गौरतलब हो कि गुरुवार को दिन में लगभग दो से तीन घण्टे तक लगातार हुई बर्फबारी के चलते आम जनजीवन पर इसका काफी प्रभाव पड़ा है। पर्यटन क्षेत्र बड़ोग, चायल, कसौली में साल 2021 में पहला हिमपात लोगों के चहरे पर मुस्कान लेकर आया है। किसान भाइयों को इस बर्फबारी से नगदी फसलों पर लाभ मिलेगा।
उधर, बर्फबारी से बसों के कई रुट प्रभावित हुए। लोकल रूटों पर भी इसका असर देखने को मिला है कि कसौली, कंडाघाट व अन्य रूटों पर भी बसें नहीं दौड़ पाई।
शुक्रवार को यह रुट हुए बन्द

क्या कहना है क्षेत्रीय प्रबंधक सोलन का
क्षेत्रीय प्रबंधक, हिमाचल पथ परिवहन निगम सुरेश धीमान का कहना है कि बर्फबारी के चलते सोलन डिपो के शुक्रवार को भी लगभग 06 रुट प्रभावित हुए है। इन 06 रूटों में से 03 रूटों पर आधे तक बसें दौड़ाई गई है। सड़क के खुलते ही सभी रुट दौड़ाए जाएंगे।