Dnewsnetwork
हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम (एच पी एस ई डीसी) के माध्यम से सयुक्त अरब अमीरात ( यूएई) में स्थित प्रतिष्ठित कम्पनी किगंस्टन होल्डिगं में फैक्टरी सहायक व जनरल हैल्पर के पदों के लिए भर्ती की जा रही है।
इन पदो के लिए न्यूनतम शौक्षणिक योग्यता 10वीं पास है तथा अंग्रेजी का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है। इन पदों के लिए केवल पुरुष आवेदक (फ्रेशर/ अनुभवी) आवदेन कर सकते है। अभ्यार्थी की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होने के साथ वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है।
जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू विनोद कुमार ने बताया है कि चयनित आवेदकों को 1375 दिरहम प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा जाएगी। जिसमें 1075 दिरहम मूल वेतन तथा प्रतिदिन तीन घण्टे के ऑवर टाईम से लगभग 300 दिरहम अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा जो भारतीय मुद्रा के हिसाव से लगभग 36,000 के करीब बनता है। इसके अतिरिक्त कम्पनी द्वारा आवास, कम्पनी के निति के अनुसार मैडीकल बीमा, प्रत्येक दो वर्ष में एक बार हवाई टिकट और दुबई श्रम कानून के अनुसार ग्रेज्युटी की सुविधा प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी 12 जून 2026 तक आवदेन कर सकते है। इसके लिए इच्छुक आवदेक ऑनलाइन पंजीकरण/आवेदन करने के लिए लिंक पर https://docs.google.com/forms/ d/e/1FAIpQLSf4jdQsU-I0W- 40qQuNBfVVm-hD6oXmm_ lu42bNZ4MVNBhEjQ/viewform पर आवेदन कर सकते हैं।
चयनित आवेदकों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित निर्धारित शुल्क 35400रु का भुगतान करना होगा। वैध पास पोर्ट के बिना अभ्यर्थी को भर्ती प्रकिया में भाग लेने की अनुमति नही दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष न0 01902-222522 पर सम्पर्क कर सकते हैं।














