लाहौल में शुरू होगा बंदोबस्त का कार्य

Himachal News Lahaul and Spiti Others
DNN केलांग
11 अक्टूबर। लाहौल में बंदोबस्त का कार्य शुरू किया जाएगा। बंदोबस्त अधिकारी अश्विनी चौधरी द्वारा  उपायुक्त लाहौल- स्पीति नीरज कुमार के साथ इस संबंध में एक बैठक भी की गई। उन्होंने कहा कि जिले में कई दशक पहले बंदोबस्त हुआ था। अब चूंकि यहां पर्यटन समेत अन्य आर्थिक गतिविधियों में काफी विकास हुआ है। इसके चलते जमीन के दाम भी बढ़े हैं। वहीं जमीन से जुड़े विवादों में भी इजाफा हुआ है।
उन्होंने कहा कि इसके चलते अब दोबारा बंदोबस्त आवश्यक है ताकि जमीन के नक्शे समेत स्वामित्व के रिकॉर्ड को दोबारा अपडेट किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जिस- जिस क्षेत्र में बंदोबस्त के लिए कहेगा वहां  बंदोबस्त का कार्य शुरू किया जाएगा।

Latest News