DNN बिलासपुर
11अक्तूबर मां लक्ष्मी टैक्सी यूनियन बरमाना द्वारा मंगलवार को दुर्गा मंदिर परिसर में जनरल हाउस महासचिव संजीव कुमार की अध्यक्षता में किया गया,जिसमे टैक्सी यूनियन के प्रधान जितेंद्र कुमार को प्रधान पद से बर्खास्त कर समस्त ऑपरेटर्स की सहमति द्वारा फिर से मां लक्ष्मी टैक्सी यूनियन के संस्थापक चमन ठाकुर को प्रधान पद के लिए चयनित कर टैक्सी यूनियन का कार्यभार उन्हे सौंपा गया।
वहीं पर कार्यकारिणी में अनुज धीमान उपप्रधान,संजीव कोषाध्यक्ष,राकेश डोगरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष,पिंकल कुमार सलाहकार,अश्वनी कुमार, तरसीम ठाकुर,सुमन कुमार,राजेंद्र कुमार,सुनील कुमार,उमेश कुमार,सुनील,दीपक शर्मा,ममता कुमारी,मनोज कुमार, काला राम,रूप सिंह ठाकुर,सुनील धीमान, इंद्रदेव,प्रेम लाल,अरुण कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।















