रोहडू में चिट्टे सहित 3 युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Crime Himachal News Others Shimla

DNN रोहडू

शिमला। जिला शिमला के तहत उपमंडल रोहडू पुलिस ने चिट्टे के साथ 3 आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच की जा रही है।
शिमला पुलिस द्वारा इस संदर्भ में सांझा की गई जानकारी के मुताबिक एसआईयू व पीओ सेल शिमला की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान तीन व्यक्तियों के कब्जे से रोहडू बाजार में 1.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच रोहडू पुलिस को सौंपी गई है।

Latest News