राजनीतिक दलों एवं आदर्श आचार संहिता बारे बैठक आयोजित

Himachal News

DNN सोलन  

17 अक्टूबर निर्वाचन अधिकारी 52-दून एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.बी.एन.डी.ए. झाड़माजरी बद्दी नरेन्द्रा कुमार आलुवालिया ने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों एवं आदर्श आचार संहिता समिति के सदस्यों के साथ विधानसभा चुनाव-2022 के बारे में बैठक के दौरान विस्तृत चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार 17 अक्तूबर से 25 अक्तूबर, 2022 तक (अवकाश के दिनों को छोड़कर) नामाकंन प्रक्रिया जारी रहेगी।
उन्होंने राजनीतिक दलों एवं आदर्श आचार संहिता सदस्यों से आग्रह किया कि सभी आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता से सम्बन्धित किसी भी शिकायत के लिए दूरभाष नम्बर 01795-271500 पर सम्पर्क किया जा सकता है जोकि 24 घण्टे कार्यरत रहेगा।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत या चुनाव से सम्बन्धित कोई भी जानकारी उक्त नम्बर पर प्राप्त कर सकता है।

News Archives

Latest News