यमुना नदी में फैंका जा रहा था कचरा, वन विभाग ने नगर परिषद पर की कार्रवाई

Himachal News Others Sirmaur

DNN पांवटा साहिब

23 नवंबर। यमुना नदी में कचरे को फैंकने के मामले में वन विभाग की टीम ने नगर परिषद पांवटा साहिब में कार्रवाई अमल में लाई है। इस बीच न केवल वन विभाग की टीम ने नगर परिषद के 3 वाहनों सहित निजी होटल के एक अन्य वाहन को जब्त किया, तो वहीं 44 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया है।
पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने बताया कि काफी समय से नगर परिषद को कूड़ा संयंत्र का संचालन शुरू करने का भी आग्रह किया गया है, ताकि इस प्रकार के मामलों में कमी लाई जा सके। मगर नगर परिषद ने इस बारे कोई कदम नहीं उठाए। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के 3 वाहनों सहित निजी होटल के एक अन्य वाहन पर कार्रवाई की गई है। नगर परिषद पर 36 हजार जुर्माना लगाया गया। जबकि शेष जुर्माना निजी होटल पर किया गया है।

Latest News