मुख्यमंत्री ने विधायक अरूण कुमार की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया

Himachal News Kangra Others

DNN कांगड़ा

17 अगस्त। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने  जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां में विधायक अरूण कुमार के घर जाकर, उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह  परमार, सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, विधायक विशाल नैहरिया, विधायक रवि धीमान, विधायक अर्जुन ठाकुर, वूल फैडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर, भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ और पूर्व राज्यसभा सांसाद कृपाल परमार ने भी शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

News Archives

Latest News