मंडी में 27 दिसंबर को होगा BJP का समारोह

Mandi Politics
DNN मंडी
भाजपा मंडल मंडी की नव गठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक का आयोजन विश्वकर्मा मंदिर परिसर में मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर की अध्यक्षता में किया गया। जिस में नवगठित कार्यकारिणी का आपस में परिचय करवाया गया। बैठक में आगे के  मंडल कार्यकारिणी के क्या क्या कार्य होंगे एवं पदाधिकारियों,कार्यकारिणी सदस्यों,और विशेष आमंत्रित सदस्यों का  क्या दायित्व होगा,सूचना तंत्र कैसा हो उसके ऊपर मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर ने प्रकाश डाला।
 इसके अलावा  प्रदेश सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 27  दिसंबर को होने वाले समारोह के आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
इस बैठक में पूर्व विधायक डी.डी. ठाकुर, कन्हैया लाल,नगर परिषद अध्यक्षा सुमन ठाकुर,उपाध्यक्ष  अरुण कुमार,शिवकुमार,लेखराज राणा, महेंद्र राणा,महामंत्री दीवान चंद,बालक राम, सचिव फतेह राम, सुदेश कुमारी,शिव राम वर्मा प्रैस सचिव हिमांशु शर्मा,कार्यलय सचिव अनीता देवी,कोषाध्यक्ष बिमला मेहरा,कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया।

News Archives

Latest News