भूतपूर्व सैनिकों की ओबीसी श्रेणी से भरा जायेगा शास्त्री अध्यापक का एक पद

Himachal News Others Una
DNN ऊना
11 अगस्त। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा भूतपूर्व सैनिकों की ओबीसी श्रेणी में शास्त्री अध्यापक का एक पद अनुबंध आधार पर अबतक के बैच से भरा जायेंगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता शास्त्री 50 प्रतिशत अंकों  के साथ-साथ शास्त्री टेट पास किया होना अनिवार्य है तथा टेट परीक्षा हिमाचल प्रदेश बोर्ड धर्मशाला या हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ चयन बोर्ड हमीरपुर से उत्तीर्ण किया हो।  उन्होंने योग्य उम्मीदवारों से अपील की है कि वह अपने संबंधित रोजगार कार्यालय में 20 अगस्त, 2021 तक सम्पर्क करना सुनिश्चित करें ताकि उनके नाम शिक्षा विभाग को प्रयोजित किये जा सके।

News Archives

Latest News