भारतीय सेना में महिला सेना पुलिस के भरे जायेंगे 100 पद

Others Una
DNN  ऊना
5 जून। भारतीय थल सेना में महिला सेना पुलिस के 100 पद भरें जायेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि सेना पुलिस भर्ती हेतु महिला अभ्यार्थी 6 जून से लेकर 20 जुलाई तक आॅनलाईन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ये भर्ती रैली अम्बाला, लखनऊ, जबलपुर, बेलगांव, पूणे व शिलांग में आयोजित करवाई जाएगी। भर्ती रैली के लिए अभ्यार्थी को प्रवेश पत्र पंजीकृत ईमेल के माध्यम से भेजे जायेंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण विभाग ऊना के दूरभाष नम्बर 226090 पर सम्पर्क कर सकते है।

Latest News