बिना पंजीकरण के चल रही थी पैराग्लाइडिंग पर्यटन विभाग ने कराया मामला दर्ज

Crime Himachal News Solan

DNN कंडाघाट

कंडाघाट के वाकनाघाट में अनाधिकृत तौर पर बिना पंजीकरण के पैराग्लाइडिंग करने पर  पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जिला पर्यटन अधिकारी रतिराम की शिकायत पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि जिला पर्यटन विकास अधिकारी रतिराम ने कंडाघाट पुलिस में शिकायत पत्र दिया है। जिसमें बताया गया है कि वाकनाघाट में एयरबोर्न पैराग्लाइडिंग द्वारा अनधिकृत रूप से गांव वाकनाघाट में बिना पंजीकरण के पैराग्लाइडिंग चल रही हैं , जो मानव जीवन के लिए खतरनाक है। पैराग्लाइडिंग गतिविधियों का संचालन मुनीश द्वारा किया जा रहा है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने कण्डाघाट थाना में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest News