DNN बद्दी (आदित्य चड्ढा)
10 जून। बरोटीवाला थाने के तहत एक कमरे से 4 वर्षीय बच्चे का शव मिला है। यह बच्चा तीन दिन से गायब था। पुलिस ने इस मामले में यूपी के बरेली के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद इसका पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है। बरोटीवाला में यूपी के बरेली जिले के अंबला तहसील के एक महिला बरोटीवाला में रहती थी। मेहनत मजदूर करके महिला अपने पेट पाल रही थी। महिला का चार वर्षीय बच्चा तीन दिन से लापता था। महिला ने अपने स्तर पर पहले बच्चे की तलाश की लेकिन जब नहीं मिला तो उसने बरोटीवाला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर जा कर उन लोगों से पूछताछ की जिनके साथ यह बच्चा अंतिम बार देखा गया था।
इस दौरान एक युवक हुक्म सिंह (24) ने बताया कि बच्चे का शव उसके कमरे में है। इस युवक ने अन्य युवकों के साथ बच्चे का गला घोट कर उसे बोरी में बंद कर दिया और अपने ही कमरे में कपड़ों से नीचे छिपा लिया। इस लिए पुलिस मृतक बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है।
डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि कुछ अन्य आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसमेंं और धाराएं भी जुड़ जाएंगी।















