SOLAN फाटक के समीप एक व्यक्ति गिरा हुआ मिला मौत

Crime Kasauli Solan

DNN धर्मपुर(सोलन)

कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर सनवारा फाटक के समीप एक  व्यक्ति गिरा हुआ मिला। इसे स्थानीय लोगों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर लाया गया, जहां पर चिकित्स्कों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। सुचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मृतक रमेश सनवारा के समीप झुंग्गी में रहता था और फोरलेन ठेकेदार के पास मजदूरी करता था। इसके साथी जब लकड़ी लेने के लिए गए तो उन्होंने देखा की रमेश रेलवे फाटक सनवारा के पास बने फ्लाईओवर के नीचे नाले में पीठ के बल लेटा था। इस दौरान इसकी हालत को देखते हुए इसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर लाया गया।  बताया जा रहा है कि काफी दिनों से बीमार चल रहा था, जोकि कुछ दिन पहले धर्मपुर से दवाई लेकर आया था। अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्स्कों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसकी पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने की है।  उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Latest News