प्रदेश सरकार और हंस फाउंडेशन का मनोबल बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय जनता का धन्यवाद: गोविन्द सिंह ठाकुर

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

28 मई। प्रदेश के शिक्षा मन्त्री और मनाली के विधायक गोविन्द सिंह ठाकुर ने 27 मई को पतलीकुहल में हंस फाउंडेशन द्वारा बनाए जाने वाले चैरिटेबल हॉस्पिटल के भूमिपूजन पर उमड़े अपार जन- सैलाब के सहयोग और समर्थन के लिए क्षेत्र की जनता का धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता ने हमेशा जन कल्याण के कार्यों को लेकर सहयोग किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से समय समय पर विभिन्न विकास कार्यों को क्षेत्र में सिरे चढ़ाया जाता रहा है। ये विकास कार्य आम जन की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन द्वारा बनाए जाने वाले चैरिटेबल हॉस्पिटल के भूमिपूजन के मौको पर जो जन सैलाब उमड़ा वो भी क्षेत्र के लोगों की सहभागिता का एक नमूना है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि विकास कार्यों और विभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्यों के लिए जनता इसी प्रकार अपना सहयोग दे।

Latest News