DNN सोलन
21 अक्टूबर पी एन एन एम गीता आदर्श विद्यालय में दीपावली पर्व पर अंतर सदनीय भिन्न-भिन्न क्रियाकलाप करवाए गए।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाती रहती है। विद्यालय की कक्षा छठी में कैंडल डेकोरेशन, सातवीं में थाली डेकोरेशन, आठवीं में दीया डेकोरेशन ,नवीं तथा दसवीं में दिवाली कार्ड बनाना तथा कक्षा 11वीं और 12वीं में रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गई ।इन सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया ।रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कृष्णा सदन ,द्वितीय स्थान पर अर्जुना तथा एकलव्य, तृतीय स्थान पर गीता सदन रहा। कैंडल डेकोरेशन में राघवी,अरशिता, अदिति और अरात्रिका का कार्य सराहनीय रहा। थाली डेकोरेशन में आलिया ,तान्या ,एंजेल, ऋद्धि, जयेश और जयंत का कार्य सराहनीय रहा। दीया डेकोरेशन में आशना, रिद्धि, सिमरन, श्रद्धा , धैर्य, रिद्धि का कार्य प्रशंसनीय रहा।विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्नेह शर्मा तथा सह प्रधानाचार्या श्रीमती पंपोश गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को ऐसी -ऐसी प्रतियोगिताओं में अवश्य भाग लेना चाहिए । विद्यालय की प्रधानाचार्या तथा सह प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों तथा अध्यापकों की भूरी -भूरी प्रशंसा की।














