पांवटा साहिब में यमुना घाट पर 11000 दीप जला कर की गई आरती

Himachal News Others Sirmaur

DNN पांवटा साहिब

24 दिसम्बर। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित नदी उत्सव के अवसर पर आज शाम पांवटा साहिब के यमुना घाट पर 11000 दीप जला कर मां यमुना आरती की गई।
इस आरती के दौरान बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री हिमाचल प्रदेश सुखराम चौधरी उपस्थित रहे।
इस मौके पर ऊर्जा मंत्री सुखराम ने कहा कि नदी उत्सव पर इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य नदी को स्वच्छ रखना व इनका संरक्षण करना है, ताकि हमारी नदियां साफ़ स्वच्छ और सुंदर रहे।
इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया व नगरपालिका के पार्षद, उपमंडल अधिकारी विवेक महाजन, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अरशद अहमद, उपतहसीलदार एवं कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद आर.एस. बेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Latest News