नालागढ़ में पंचायत समिति की बैठक आयोजित

Himachal News Nalagarh Others
DNN नालागढ़
25 फरवरी पंचायत समिति नालागढ़ की बैठक समिति की अध्यक्ष बलविंदर कौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत समिति उपाध्यक्ष प्रेम चंद सहित समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रस्ताव पारित कर बैठक में अनुपस्थित रहे विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध  सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। बैठक में पंचायत समिति नालागढ़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमपाल डोगरा, पंचायत निरीक्षक रतन लाल, उप पंचायत निरीक्षक रवि कुमार, जिला परिषद सदस्य राहुल शर्मा सहित विभिन्न विभागों से आए अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest News