DNN सोलन
26 जुलाई। ज़िला के नालागढ़ उपमण्डल में नगर परिषद नालागढ़ के अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए आज आयोजित बैठक में नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड नम्बर 05 की सदस्य अलका वर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। यह जानकारी उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने दी।
उन्होंने कहा कि अलका वर्मा को निर्वाचित नियम की धारा 89(8) के अंतर्गत निर्वाचित किया गया है।













