‘देई’ कार्यक्रम की मासिक समीक्षा बैठक

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

12 जुलाई । एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी की अध्यक्षता में आज बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आरंभ किए गए ‘देई’ कार्यक्रम की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आरंभ किए गए देई कार्यक्रम के कार्यान्वयन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई । उन्होंने सभी संबंधित विभागों को इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा । उन्होंने योजना के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उन्होंने खंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की त्रैमासिक बैठक की भी समीक्षा की।
बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर वंदना शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा बाल विकास परियोजना सदर में विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की ।
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, जल शक्ति तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest News