दून से कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी राम कुमार ने किया ग्राम पंचायत सोढ़ी में डोर टू डोर प्रचार

Baddi Baddi + Doon Others Politics Solan

DNN बद्दी

29 अक्तूबर । विधानसभा चुनावों के चलते आज दून से कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार ने ग्राम पंचायत सोढ़ी के गांव ततोआ, कोंडी, फला, अभरनी में डोर टू डोर प्रचार किया। उन्होंने घर घर जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी ने जो दस गारंटियां अपने मेनिफेस्टो में लिखी हैं। वह सरकार बनने के बाद लागू कर दी जायेंगी। सेवानिर्वित कर्मचारियों से मिलने के बाद उन्होंने कहा की परदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया जाएगा। गांव के लोगों ने भी राम कुमार को विश्वास दिलाया कि वो विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को भरपूर समर्थन देंगे।

Latest News