तीसरे दिन कुल 16 टीमें प्री-क़्वार्टर फ़ाइनल में पहुँची

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (किप्स) सनवारा में सी.बी.एस.ई. की पाँच दिवसीय अंडर 19 गर्ल्स नेशनल वालीबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन कुल 16 टीमें प्री-क़्वार्टर फ़ाइनल में पहुँची। इस प्रतियोगिता में देश-विदेश की कुल 36 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए प्रमुख मैचों में एम.एच. पब्लिक स्कूल, दादरी ने मयूर प्राइवेट स्कूल, आबूधाबी को 2-0 से पराजित किया। अन्य मैच में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, दिल्ली ने आर्मी पब्लिक स्कूल बशिष्ठा को 2-1 से हराया तथा जागरण पब्लिक स्कूल लखनऊ ने भवन्स मुंशी विद्याश्रम तिरुवम्कुलम कोच्चि को 2-0 से शिकस्त दी, वहीँ विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा ने दिल्ली प्राइवेट स्कूल, शारजाह को 2-0 से मात दी। इसके साथ-साथ मिलेनियम नेशनल स्कूल पुणे ने विद्या देवी जिंदल स्कूल हिसार को 2-0 से हराकर विजय प्राप्त की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र प्रसाद व उप-प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर ने प्रतियोगिता के सुचारु और सफल आयोजन में सहयोग करने वाली सभी टीमों, अतिथियों, विद्यालय के कर्मचारियों और दर्शकों का धन्यवाद किया।

Latest News