डीसी ने किए निरूपित करने के आदेश

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

10 मार्च। जिला के आनी विकासखंड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दलाश अब समर्पित कोविड उपचार केंद्र नहीं रहेगा। जिला दंडाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि इस अस्पताल में अब पूर्व की भांति ओपीडी अथवा आईपीडी और अस्पताल के नित्य प्रति के उपचार कार्य किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि जिला में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए गत वर्ष जुलाई महीने में दलाश अस्पताल को समर्पित कोविड केंद्र बनाया गया था।
जिलाधीश ने यह आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आग्रह पर जारी किए हैं।

Latest News