जिला में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के बनाए जाएंगे राशन कार्ड 

Others Una
DNN ऊना, 2 मार्च – उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के राशन कार्ड बनाए जाऐगें। उन्होंने बताया कि ऐसे श्रमिक जिनका देश में कहीं पर भी राशन कार्ड नहीं है तथा ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हैं वे अपना राशन कार्ड बनाने के लिए पंचायत क्षेत्र में संबंधित पंचायत सचिव/सहायक तथा शहरी क्षेत्र में संबंधित निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला ऊना के कार्यालयों में किसी भी कार्य दिवस में जाकर अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए सपंर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड बनवाने के लिए ई-श्रम पंजीकरण प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, ऊना के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01975-226016 पर संपर्क कर सकते हैं।

News Archives

Latest News