जिला में 11 केवी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

21 सितम्बर। सहायक अभियंता, विद्युत उप मण्डल-दो, धर्मशाला, विजय दीप राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी. दाड़ी फीडर में विद्युत लाईनों की सामान्य मरम्मत के कारण इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों दाड़ी, आईटीआई, लोअर और अप्पर बड़ोल, हब्बर, रेनबो, भटेरच, पासू, मनेड, कनेड, सुक्कड़ और इसके आस-पास के क्षेत्रों में 22 सितम्बर, 2021 को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे अथवा कार्य की समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने के कारण यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Latest News