जिला के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

Mandi Others

DNN मण्डी

21 जून। सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल कटौला राम सिंह ने सूचित किया है कि 22 के.वी. कमांद में उच्च ताप विद्युत लाइन की आवश्यक मुरम्मत एवं रख-रखाव के लिए 23 जून, 2021 को कमांद-कटिंढी के तहत आने वाले नवलाय, नेरी, बुंगा, बलवांद, कटिन्ढी, शाढला, आरन, बासाधार, तरयाम्बली, हुलू, काशला, बड़ीधार आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक बाधित रहेगी ।
उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में मुरम्मत कार्य को स्थगित या अगले दिन किया जा सकता है ।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है ।

News Archives

Latest News