DNN ऊना ब्यूरो

डीसी राघव शर्मा ने आदेश जारी कर जिला के 20 हॉटस्पॉट क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया है। उन्होंने बताया कि भंडियारा के वार्ड नं० 5 में सुनील कुमार के घर, दुलैहड़ के वार्ड नं० 7 में यशपाल व कविता के घर, टाहलीवाल के वार्ड नं० 2 में बीना रानी के घर, हीरां नगर के वार्ड नं० 2 में जसविंदर सिंह के घर से अमरजीत सिंह के घर, सगनेई के वार्ड नं० 9 में हर गोपाल के घर, जाड़ला कोड़ी के वार्ड नं० 6 में तरसेम चंद के घर, एनएसी गगरेट के वार्ड नं० 5 में सोनिया के घर, बढ़ेड़ा राजपूतां के वार्ड नं० 2 में अंजना देवी के घर, एनएसी गगरेट के वार्ड नं० 1 में संतोष देवी के घर से राकेश कुमार के घर, डंगोह खुर्द के वार्ड नं० 5 में सुधा शर्मा के घर, दियोली के वार्ड नं० 3 में रेनु वाला के घर, मावा कोहलां के वार्ड नं० 6 में रविंदर रत्तन के घर, घनारी के वार्ड नं० 2 में मनमोहन सिंह की दुकान से लेकर सुरजभान के घर, बड़ोह के वार्ड नं० 7 में रामस्वरूप के घर, मावा कोहलां के वार्ड नं० 2 में राजू हट से मोहन हट जो आगे जाकर हेमराज हट तक, गगरेट के वार्ड नं० 1 में महिंद्र के घर, भद्रकाली के वार्ड नं० 8 में रजत कुमार के घर, एनएसी गगरेट के वार्ड नं० 4 में रीना देवी के घर, अंबोटा के वार्ड नं० 8 में मीना के घर को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में 29 नवंबर से कफर्यू में ढील दी जाएगी जबकि एक्टिव केस फाइंडिंग की प्रक्रिया 28 दिनों की अवधि तक जारी रहेगी और सभी को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशानिर्देशों जैसे निर्धारित सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग, नियमित अंतराल पर हाथों को धोना, सेनिटाइजर का प्रयोग करना इत्यादि की अनुपालना पूर्व की भांति सुनिश्चित करते रहना होगा।