जिला कुल्लू के इन क्षेत्रों मे रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

12 अक्तूबर। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल कुल्लू विमल ने सूचित किया है कि 11 केवी विद्युत लाईनों की आवश्यक मरम्मत तथा रख-रखाव के चलते 11 केवी गांधीनगर फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों टीवी टाॅवर, चुंगी, शास्त्रीनगर, अप्पर व लोअर बदाह में 14 अक्तूबर, 2021 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्य मौसम पर निर्भर करेगा। मौसम खराब होने के चलते कार्य अगले कार्य दिवस में किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान असुविधा के लिए उपरोक्त क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Latest News