जानिए कब जारी होगी कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची

Himachal News

DNN सोलन

शुक्रवार को सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली को लेकर कांग्रेस के विभिन्न नेताओं का जमावड़ा सोलन में लग गया है । इस रैली को कामयाब बनाने के लिए कांग्रेस के सभी नेता एकजुट दिखाई दे रहे हैं । वही रैली स्थल का जायजा देर शाम हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत भी की और खुलासा किया कि अगले दो-तीन दिन के अंदर हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा उतारे जाने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। सोलन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद राहुल गांधी भी भारत जोड़ा यात्रा से समय निकालकर रैलियां करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कई अन्य राष्ट्रीय स्तर के नेता भी हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे।

News Archives

Latest News