जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू

Mandi Others

Dnewsnetwork

मंडी, 25 अप्रैल। जनगणना-2027 के अंतर्गत स्कूल प्रवक्ताओं, जिन्हें फील्ड ट्रेनर के रूप में नियुक्त किया गया है, की प्रशिक्षण प्रक्रिया अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार की अध्यक्षता में आज यहां शुरू की गई। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सभी फील्ड ट्रेनर को इसके तहत तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। यह प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण 25 अप्रैल से 27 अप्रैल, 2026 तक तथा द्वितीय चरण 28 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण के बाद फील्ड ट्रेनर, सुपरवाइजर एवं प्रगणक को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं तकनीकी जानकारी प्रदान करेंगे, ताकि जनगणना कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न किया जा सके। इस प्रशिक्षण सत्र में जिला राजस्व अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी (जनगणना) हरीश कुमार तथा केंद्र से संबंधित अधिकारी हिमांशु ने भी भाग लिया।

News Archives

Latest News