जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

Himachal News Kangra Others

DNN कांगड़ा

27 सितंबर। जिला कांगड़ा में एक युवक का शव जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
इंदौरा पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 22 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव बरनोली तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। घर से निकला अशोक जब वापिस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच अशोक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक अपने पीछे 9 माह की बच्ची, पत्नी व मां को छोड़ गया है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल नूरपुर में पोस्टमार्टम करवा के परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest News