गगरेट व चलेट में खुली हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखाएं

Himachal News Others Una
DNN ऊना
16 मार्च। जिला ऊना में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की दो न्यू शाखाएं गगरेट और चलेट में खोली गई, जिसका शुभारंभ उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने किया। इस दौरान बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह व क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र चैहान उपस्थित रहे।
बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि गगरेट व चलेट की शाखाओं को मिलाकर जिला ऊना में 13 शाखाएं हैं तथा प्रदेश में कुल 270 शाखाएं हैं। इस दौरान ओपनिंग समारोह में उपस्थित लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं बारे जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई।

Latest News