खोलना चाहते है राशन डिपो तो 03 मार्च तक करें आवेदन

Others Solan

Dnewsnetwork
ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन (Solan) श्रवण कुमार हिमालयन ने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 16 व विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत कोइडी के बैहली गांव में नई उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए इच्छुक व्यक्ति व संस्थाएं ऑनलाईन माध्यम से वेबसाईट  emerginghimachal.hp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आवेदन की अंतिम तिथि 03 मार्च, 2026 है तथा ऑनलाईन माध्यम से अपलोड आवेदन ही मान्य होंगे। उन्होंने कहा कि आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक व व्यक्तिगत आवेदनकर्ता की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वांछित दस्तावेज़ों के बिना आवेदन मान्य नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकान खोलने की अधिक जानकारी लेने के लिए वांछित औपचारिकताओं एवं दस्तावेज़ों के सम्बन्ध में इच्छुक व्यक्ति व संस्थान ज़िला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन के कार्यालय में किसी भी कार्यालय दिवस में कार्यालय आकर या कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-224114 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Latest News