Dnewsnetwork
सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बददी में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव खेतों में लहूलुहान हालत में मिला। शव के सिर पर चोटों के निशान पाए गए। एसपी बददी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने घटना को लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में कुछ संदिग्धों की पहचान हुई है।पुलिस टीमों का गठन करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना बद्दी क्षेत्र के बिलांवाली लबाणा में सामने आई है। मृतक की पहचान ओमकार चौधरी निवासी गांव छितावर बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जिसका पिछली रात कुछ व्यक्तियों के साथ विवाद हुआ था, जिसके आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं एफएसएल टीम द्वारा भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। बद्दी पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।















