खास संदेश के साथ साइकिल पर भारत भ्रमण पर निकले मध्य प्रदेश के मुकेश पहुंचे हिमाचल

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

5 दिसम्बर। मध्य प्रदेश राज्य से ताल्लुक रखने वाले मुकेश सैन कुछ खास संदेश के साथ साइकिल यात्रा पर भारत भ्रमण पर निकले हुए है। मूलतः मध्य प्रदेश के भगवानपुरा गांव से ताल्लुक रखने वाले मुकेश सैन 5 राज्यों का भ्रमण करते हुए रविवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में पहुंचे। दरअसल भारत योग यात्रा थीम के साथ साइकिल यात्रा पर निकले मुकेश कुमार जहां इस यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच स्वस्थ रहने के लिए योग का संदेश पहुंचा रहे हैं, तो वहीं लोगों को स्वच्छता का भी पाठ पढ़ा रहे हैं। साइकिल यात्रा कर रहे मुकेश पर हर किसी की नजर पड़ रही है। जगह-जगह मुकेश लोगों को अपने मकसद को बताते हुए जागरूक भी कर रहे हैं। मुकेश सैन ने बताया कि स्वच्छ भारत समृद्ध भारत अभियान के तहत वह पूरे भारत वर्ष में साइकिल यात्रा पर निकले हैं। अभी तक वह भारत के 5 राज्यों का भ्रमण कर चुके हैं। रविवार को वह नाहन पहुंचे हैं। कश्मीर, लेह लद्दाख, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात आदि राज्यों में भी अभी भ्रमण करना शेष है। उन्होंने बताया कि 9 साल की उम्र से ही वह स्वच्छ भारत समृद्ध भारत अभियान से जुड़े हैं। कोरोना के चलते योग को लेकर वह लोगों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही स्वच्छता के बारे में भी बता रहे हैं। लोगों को संदेश देते हुए मुकेश ने कहा कि वह स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग जरूर करें। इससे पहले बस में यात्रा की हो या फिर रेल में, सभी जगह योग व स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करते आ रहे हैं।

News Archives

Latest News