कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर अनुराग ठाकुर को दी बधाई

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

8 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, सरवीण चौधरी ने अनुराग ठाकुर को सूचना एवं प्रसारण तथा युवा एवं खेल मंत्री बनाए जाने पर बधाई एवं अपनी शुभ कामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाना हिमाचल के लिए बड़े गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर एक जुझारू नेता है और कोरोना काल में जिस तरह से उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए काम किया, वह सराहनीय था। उन्होंने कहा कि युवा नेता के रूप में अनुराग ठाकुर की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ी जिम्मेदारी देकर युवा शक्ति को ओर अधिक सशक्त किया है।

Latest News