किन्नौर में अग्निकांड : 5 मकान चढ़े आग की भेंट

Kinnaur Others

DNN किन्नौर।

जिला किन्नौर के रामनी गांव में आज करीब 2 बजे के आसपास आगजनी की घटना सामने आई है। डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जिला के रामनी गांव मे कुछ मकानों में आग लगी है। प्रशासन की तरफ से भी मौके पर आगजनी पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को रवाना किया। उन्होंने बताया कि 4 से 5 मकान जलने की जानकारी मिली है। नुकसान का पता लगाया जा रहा है।

Latest News