कांग्रेस ने 6 साल के लिए निष्कासित किए 30 कार्यकर्ता

Himachal News Politics Shimla

DNN शिमला

विधानसभा चुनाव में चौपाल निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी विरोधी गतिविधियां करने पर चौपाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की शिकायत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने 30 कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने निष्कासन की सूची जारी की है। जिसमें शिमला जिला कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौपाल के कई पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी शामिल है।
सूची देखें

Latest News