DNN सोलन ब्यूरो
15 मार्च। पर्यटन क्षेत्र कसौली के गढ़खल में भगवती क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी कसौली गांव के नाम रही। क्रिकेट टूर्नामेंट में जिला के अलग-अलग जगह की लगभग 12 टीमों ने भाग लिया। सोमवार को इस टूर्नामेंट के समापन अवसर पर कसौली केंट चेयरमेन देवेंद्र गुप्ता मुख्यातिथि रहे, जबकि कसौली-गढ़खल पंचायत प्रधान मौना चौहान, उपप्रधान विपिन गुप्ता व पंचायत समिति सदस्य पूर्णिमा शर्मा विशेष मौजूद रही। इस दौरान 10 टीमों को पिछड़कर कसौली गांव व गढ़खल-बी टीम फाइनल मुकाबले में पहुंची और फाइनल मुकाबलें में कसौली टीम ने बाजी मारकर ट्रॉफी अपने नाम की।

विजेता को 5100 व उपविजेता को 2100 रुपए का नकद पुरस्कार देकर किया समानित
इस दौरान विजेता टीम को मुख्यातिथि द्वारा 5100 रुपए का नकद पुरूस्कार के साथ ट्रॉफी दी गई, जबकि उपविजेता टीम को 2100 रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले के क्रिकेट मैच में उपप्रधान कसौली-गढ़खल विपिन गुप्ता मुख्यतिथि रहे, जबकि उपप्रधान नाहरी पंचायत पंकज शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन अवसर पर कसौली-गढ़खल पंचायत के उपप्रधान विपिन गुप्ता ने खिलाड़ियों को जीत पर बधाई दी और कहा कि वह नशे से दूर रहें। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशे दूर रखने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के खेल आयोजित करना एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से जहां युवा स्वास्थ्य रहते है वहीं उनका ध्यान भी बेहतर कार्यों के लिए बना रहता है। इस मौके पर युवा बोर्ड के सदस्य मदन शांडिल, राहुल गुप्ता, करण खुराना, पवन गुप्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।















