उचित मूल्य की दुकानों तक खाद्यान पहुंचाने हेतू निविदाएं आमन्त्रित

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

02 जुलाई– जिला नियन्त्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ब्रिजेन्द्र कुमार ने बताया  कि डोर स्टेप डिलीवरी के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम बिलासपुर सदर व  नैना देवी जी से उचित मूल्य की दुकानों तक खाद्यान पहुंचाने हेतू परिवहन व मजदूरी कार्य उतराई हेतु वर्ष 2022-23 के लिए  निविदाएँ आमन्त्रित की गई है। निविदाएँ  दिनांक 22 जुलाई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बिलासपुर जिला बिलासपुर के कार्यालय में डाली जाएँगी। निविदाएँ उसी दिन सायं 03 बजे प्राप्त निविदा दाताओं या उनके प्रतिनिधिओं के सामने उपायुक्त या उनके प्रतिनिधि के सम्मुख उनके कार्यालय में खोली जायेंगी।
उन्होने बताया कि इस सम्बन्ध में कोई भी जानकारी व निविदा फॉर्म किसी भी कार्य दिवस में जिला नियन्त्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बिलासपुर जिला बिलासपुर के कार्यालय से प्राप्त किये जा सकती है।

Latest News