उचित मूल्य की दुकानों के लिए 13 अगस्त तक करे आवेदन

Chamba Others

DNN चंबा

3 अगस्त। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरुषोत्तम सिंह ने  जानकारी देते हुए बताया कि जिला की ग्राम पंचायत मसरूंड के स्थान एहरवाड (वार्ड नंबर 4),ग्राम पंचायत कंधवारा के स्थान कंधवारा ,ग्राम पंचायत घुलेई -आई के (वार्ड नंबर 5) और ग्राम पंचायत गुईला के स्थान गुईला में उचित मूल्य की दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि इसके लिए आवेदन 13 अगस्त सांय 5 बजे तक किए जा सकते हैं।
इच्छुक अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कार्यालय के दूरभाष नंबर 01899-222401 पर संपर्क कर सकते हैं।

News Archives

Latest News