अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा रही है भाजपा

Others Politics Shimla

DNN शिमला
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए कांग्रेस पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है।उन्होंने कहा है कि देश के बर्तमान हालत के लिए मोदी सरकार पूरी तरह दोषी है।उन्होंने कहा है कि केंद्र की जनविरोधी नीतियों का ही परिणाम है जो आज देश भुगत रहा है।
राठौर ने केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा है कि यह वही नेता है जो आज भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बता रहे हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर कोई भी आरोप लगाने से पहले अनुराग अपनी पार्टी के इतिहास को भी जान ले।उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को भाजपा के किसी भी प्रमाण पत्र की जरूरत नही है।कांग्रेस ने अपने शासनकाल के 70 सालों में जो देश को दिया था,वह भाजपा ने मिट्टी में मिला दिया है।उन्होंने कहा है कि यही भाजपा जो कांग्रेस शासनकाल मे महंगाई के बड़े बड़े ढोल पीटा करती थी,आज उसने इसके सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। इसके नेता मोदी गुणगान में लगें है।पेट्रोल से महंगा डीज़ल हो गया है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल सस्ता हुआ है तो देश मे तेल महंगा हो गया है।देश की विकास दर निम्न स्तर पर आ गई है,बेरोजगारी की बजह से लोग आत्महत्या कर रहें है।सरकार देश की बर्तमान स्थिति पर कोई बात नही करती।
राठौर ने कहा है कि कांग्रेस ने देश की एकता और अंखडता के लिए अपने नेताओं को खोया है।उन्होंने कहा कि इस दौरान हमारी सीमायें भी सुरक्षित रही।उन्होंने कहा कि आज चीन ने देश की प्रभुसत्ता को ललकारा है।देश ने एक कैप्टन सहित 20 जवानों को खोया है।उन्होंने कहा कि यह सब क्यो और कैसे हुआ इसका कोर भी उत्तर न तो प्रधानमंत्री ही देश को दे रहें है और न ही गृह मंत्री।उन्होंने कहा है कि आज देश सुरक्षित नही असुरक्षित है।एक तरफ चीन तो दूसरी तरफ नेपाल भी भारत को अपनी आंखें दिखा रहा है।
राठौर ने अनुराग से पूछा है कि वह देश को बताए कि जिस 20हजार करोड़ के राहत पैकेज का वह जोर शोर से ढिंढोरा पीट रहे हैं, उससे देश के लोगों को क्या लाभ हुआ।देश की अर्थव्यवस्था के क्या हाल है।देश की विकास दर कहा खड़ी है।उन्हें यह सब बातें भी देश को बतानी चाहिए।
राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी वार करते हुए कहा है कि इस समय जब प्रदेश कोरोना माहमारी की चपेट में है,प्रदेश में इससे अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है,और सैंकड़ों इसके संक्रमण में आ चुके है,इसकी रोकथाम के सरकार क्या उपाय कर रही है।उन्होंने कहा है कि सरकार इसमें पूरी तरह विफल सावित हुई है।स्वास्थ्य विभाग में घूसखोरी और भ्रष्टाचार के बाद मुख्यमंत्री को इस पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार ही नही है।
राठौर ने मुख्यमंत्री से जानना चाहा है कि वह प्रदेश को बताए कि कोविड 19 माहमारी से लड़ने के लिए अबतक केंद्र से प्रदेश को कितनी मदद मिली है और यह कहा कहा खर्च की गई।उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी जानना चाहा है कि प्रदेश के आम लोगों, किसानों बागवानों, कारोबारियों को कोई भी राहत कब तक दी जायेगी।बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई से लोगों को कब राहत मिलेगी।
राठौर ने भाजपा के नेताओं से कहा है कि वह लोगों को गुमराह करना छोड़े और अपनी गलतियों और विफलताओं के लिए देश से माफ़ी मांगे।

News Archives

Latest News