DNN सोलन, 20 नंबवर।
पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शोभा राम निवासी कोठो ने शिकायत पत्र दिया कि इसके घर में कोई नहीं था । जब इसकी पत्नी शाम को के समय घर गई तो उसने इसे फोन करके बताया कि रसोई से सिलेंडर चोरी हो गया है। स्कूल के बच्चों ने दो लड़कों को इसके घर के पास दिन में बैठा देखा था । इसने सुरेश को कल दोपहर में सिलैण्डर लेकर जाते देखा है इसे पूरा सन्देह है कि सुरेश व उसके साथी ने ही इसका सिलेंडर चोरी किया है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना सोलन में अभियोग धारा 454, 380 भारतीय दण्ड संहिता में पंजीकृत किया जाकर सुरेश व सतीश को गिरफ्तार किया जाकर आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।















